मिर्जापुर कोतवाली कटरा क्षेत्र में बालू लदे ट्रक में ड्राइवर का शव की सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़ मार मार रोते बिलखते रहे
मिर्जापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौंधा तिराहे के पास बालू लदे ट्रक बालू के ऊपर ड्राइवर की हत्या की ख़बर जैसे ही परिजनों तक पहुंची मौके पर परिजन पहुंचकर दहाड़ मार मार रोते बिलखते रहे, पुलिस द्वारा परिजनों के सामने ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कातिल की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गयी है, दरसल पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा तिराहे के पास ट्रक नंबर up 63 T2527 जिसमें बालू लदा है उसके ऊपर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है , आनन फानन में जनपद के सभी पुलिस उच्च अधिकारी पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी, सीओ सिटी, फोरेंसिक व डॉग स्कॉड टीम पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर घटना स्थल का निरीक्षण किया