मिर्जापुर कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौंधा तिराहे के पास बालू लदे ट्रक में बालू के ऊपर एक व्यक्ति का मिला शव
मिर्जापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौंधा तिराहे के पास बालू लदे एक ट्रक जिसका नंबर up 63 T2527 में बालू के ऊपर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी, बालू लदे ट्रक में मिला शव उसी ट्रक ड्राइवर का बताया गया, पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक नंबर up 63 T2527 जिसमें बालू लदा है उसके ऊपर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है , बरौंधा तिराहे के पास प्रशासन के द्वारा उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी सीओ सिटी, पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया, पुलिस द्वारा बताया गया कि आज थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज तिराहे के पास बालु लदे ट्रक वाहन संख्या UP 63 T 2527 में राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा निवासी शिस्ठाखुर्द थाना मड़िहान, उम्र करीब 38 वर्ष का शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारीगण, थाना कोतवाली कटरा पुलिस, फोरेंसिक व डॉग स्कॉड टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, ट्रक मालिक द्वारा बताया गया कि मृतक ट्रक का ड्राइवर है जिसे 04 दिन पहले ही काम पर रखा गया था, साथ ही ट्रक के खलासी को भी 15 दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था, जो ट्रक खलासी घटना के बाद से ही फरार है, पुलिस अधीक्षक द्वारा खलासी को गिरफ्तारी करने के लिए टीमों को लगाया गया है, पुलिस द्वारा मृतक का मोबाइल फोन व नगद धन राशि ट्रक में मिला है, इसलिए पैसा को लेकर ड्राइवर की हत्या नही हुई है, सम्भवना जताई जा रही है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी के बीच कुछ विवाद हुआ हो ,