मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्या
मिर्जापुर जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बीती देर रात मिर्ज़ापुर पहुंचे, आज मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन०आर०आई० तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ०प्र० नन्द गोपाल गुप्ता ने अधिकारियों संग बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्या को सुना , मंत्री जी ने ब्लाक कोन के ग्राम हरसिंहपुर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण कर एवं बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए , बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया, इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला ने मंत्री जी को गंगा के जलस्तर के बारे में जानकारी दिया ,