मिर्जापुर के दो हस्तियों को इस बार पद्मश्री अवार्ड से नवाजने की हुई घोषणा लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव व खलील अहमद को
मिर्जापुर जनपद के दो हस्तियों को इस बार पद्मश्री अवार्ड से नवाजने की हुई घोषणा किया गया , जिसमे पहली है लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव तो वही दूसरे कालीन बुनकर खलील अहमद इन दोनों हस्तियों को मिलेगा, इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरस्कार घोषणा हो गयी हैं , मिर्जापुर की प्रसिद्ध कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव पिछले पांच दशक से लोकगीत कजरी गायन के क्षेत्र में काम करती आ रही है , उर्मिला श्रीवास्तव के घर पहुंचकर लोग बधाई दे रहे हैं. उर्मिला श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री गृह मंत्री मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को धन्यवाद दी है ,मिर्जापुर नगर वासलीगंज के गफूर खां की गली की रहने वाली प्रसिद्ध कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री अवार्ड की घोषणा होने से जनपद में खुशी की लहर है ,जो पिछले पांच दशक से कजरी गायन का काम कर रही है , देश-विदेश से लेकर कई कार्यक्रमों में वह शिरकत कर चुकी हैं, इसके पहले भी उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है , जो कजली गायन के क्षेत्र में 1968 से काम कर रही हैं , जिसमे मिर्जापुर कजरी, देवी गीत, कहरवां, दादरा, चैती, होली, कजरी, झूमर, खेमटा, बन्नी, सोहर, लचारी, विदेशिया जैसे विद्या में महारत हासिल किया , अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव से लेकर देश में होने वाले महोत्सव में शिरकत कर चुकी हैं , आर्य कन्या इंटर कालेज से सेवानिवृत्त उर्मिला श्रीवास्तव 10000 से ज्यादा गीतों को संग्रह कर चुकी हैं, मिर्जापुर शहर के ही इमामबाड़ा के रहने वाले 70 वर्षीय खलील अहमद को भी पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा , जो पिछले तीन पीढ़ियों से हस्त निर्मित दरी कला के क्षेत्र में काम कर रहै है , खलील अहमद बताते हैं कि जब वह 15 साल के थे तब से काम करने लगे थे , घर पर हाथ से दरी की बुनाई का काम किया जाता है , उन्होंने करीब पांच हजार लोगों को यह काम सीखा चुके हैं, इसके लिए उन्हें 2003 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया था, वर्ष 2007 में उन्हें कालीन क्राफ्ट में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है , इसके अलावा भी उन्हें कई पुरुष्कारो से सम्मानित किया जा चुका है , पद्मश्री पुरस्कर के लिए गुरुवार की रात में गृह मंत्रालय से फोन आने पर वह बहुत खुश हैं , पीएम नरेंद्र मोदी ने 2018 में जापान के प्रधानमंत्री को खलील अहमद के हाथों के बनी डिजाइन की दरी गिफ्ट किया था ,