मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के सामने चुनाव मैदान में उतर सकती है उनकी माँ कृष्णा पटेल या बहन पल्लवी पटेल
मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को टक्कर देने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी माँ कृष्णा पटेल या बहन पल्लवी पटेल चुनाव मैदान में आ सकती है, आज सोशल मीडिया पर अपना दल कमेरावादी पार्टी का लेटर पैड जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे बताया गया है कि केंद्रीय कार्य समिति की बैठक मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, केंद्रीय कार्यकारिणी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट फूलपुर 51, मिर्ज़ापुर 79, और कौशाम्बी सुरक्षित 50, सीटों पर अपना दल कमेरावादी पार्टी अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में चुनाव लड़ेगी, अब सवाल ये उठता है कि क्या मिर्ज़ापुर में आगामी लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सामने I.N.D.I.A से उनकी माँ कृष्णा पटेल चुनाव मैदान में होंगी, या फिर उनकी बहन पल्लवी पटेल ताल ठोकेंगी, अगर वायरल लेटर के आधार पर ऐसा हुआ तो मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होगा, ऊंट किस करवट बैठेगा ये अभी कहना मुश्किल होगा ,