मिर्जापुर की जन समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा
मिर्जापुर की जन समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा, उन्होंने कहा कि मिर्ज़ापुर की जीवन रेखा शास्त्री सेतु को बार-बार बाधित होने एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विंध्याचल धाम में विभिन्न समस्यायें विकराल रूप धारण कर रही है, नगर क्षेत्र में चोक पड़ी नालियां बजबजाती गलियां और नगर की टूटी सड़कों के कारण आम आदमी परेशान हो रहा है, उन्होंने सौपी ज्ञापन में बताया कि 1- जनपद का शास्त्री सेतु जो मिर्ज़ापुर के जन-जीवन के लिए जीवन-रेखा है, शास्त्री सेतु के बार-बार बाधित होने से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाता है, जिसके कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापार लगभग समाप्त हो रहे है, जनपद में बड़े पैमाने पर बेकारी और बेरोजगारी बढ़ रही है, गाड़ियों को वाराणसी से घूमकर आने पर ट्रक मालिक पर लगभग 4000/-रू0 का अतिरिक्त भार पड़ता है, जब तक शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रारम्भ न हो तब तक के लिए जिले के सभी टोल प्लाजा पर यू०पी०-63 नम्बर से पंजीकृत सभी वाहनों को टैक्स फ्री किया जाय तो कुछ राहत मिलेगी , 2. विंध्याचल धाम जाने वाले पटेंगरा नाला, रेहड़ा चुंगी और जौनपुर तिराहा नटवां अंडर ब्रिज मार्ग पर जल जमाव का स्थायी समाधान किया जाय, 3. विद्युत विभाग द्वारा लटके हुए तार, जर्जर तार, पेड़ से सटे हुए तार या किसी के मकान से सटे हुए तार और खुले हुए ट्रांसफार्मर जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है, तत्काल ठीक किया जाय अन्यथा दुर्घटना हो सकती है, 4. विभिन्न योजनाओ के नाम पर नगर पालिका क्षेत्र में खोदी गई नाली, गली और सड़कों की मरम्मत अविलम्ब किया जाय, चुनार तहसील में 13 किमी के दायरे में लगे डबल टोल प्लाजा में से एक को तत्काल समाप्त किया जाय, जो कि एन एच के नियम के विरुद्ध संचालित हैं, राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ ट्रक मालिको सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे ,