मिर्जापुर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर गरीबो को कम्बल वितरण किया
मिर्जापुर कांग्रेस के लोगो ने आज अपने प्रिय और तेजतर्रार नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर मनाते हुए उनके दीर्धायु होने की कामना कर गरीबो को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरण किया , आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्म दिन पूरे देश मे कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम के साथ मनाया , तो वही मिर्ज़ापुर में पूर्व पालिका चेयरमैन दीपचंद जैन के निवास पर आज भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं व बच्चों ने मिलकर सोनिया गांधी का जन्म दिन मानते हुए गरीब और असहाय लोगो को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरण कर अपने नेता के लिए दीर्धायु होने व उत्तम स्वास्थ्य के लिए मां विंध्यवासिनी देवी से प्रार्थना किया , मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने भी कहा कि हम सब लोग मिलकर प्रियंका गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं , भारत जोड़ो यात्रा में जनता का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ रहा है , होने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी , अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विक्रम जैन विक्की ने केक काटते हुए , युवाओं और महिलाओं सेआह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर प्रियंका गांधी नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करे , कार्यक्रम में अनुज दुबे , गुलाब पांडे, भोला चौरसिया, विराज जैन के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे ,