मिर्जापुर कांग्रेस नेताओ ने सांसद कंगना रनौत के दिए बयान को लेकर कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एवं उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी के निर्देश पर मंडल मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉo शिवकुमार सिंह पटेल एवं किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने किसानों के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया है, जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया, श्री दुबे ने कहा कि किसानों को हत्यारा और बलात्कारी कहने वाली बीजेपी की सांसद कंगना रनौत की सदस्यता रद्द की जाए, और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, धरना प्रदर्शन में प्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव रत्नेश सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी छोटे खान, राजधर दुबे, गुलाब पांडे, जफर इकबाल, सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,