मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से ममेरे भाई बहन की मौत
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर रात ममेरे भाई बहन को ट्रेन के साइड से टक्कर लगने से दोनों दूर जा गिरे , हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई , स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना कटरा कोतवाली और जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दिया , सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया , बताया गया कि थाना पड़री क्षेत्र के इंदीकपुरा गांव के रहने वाले भीम सिंह पिछले 15 वर्षों से परिवार के साथ कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं , चार दिन पहले आजमगढ़ के रुहरी थाना रानी की सराय से भीम का भांजा कन्हैया उम्र करीब 25 वर्ष आया हुआ था , बीती रात कन्हैया अपनी ममेरी बहन मनीषा सिंह के साथ सामान सब्जी खरीदने गया था, संगमोहल ओवर ब्रिज के पास दोनों भी बहन ट्रेन की चपेट में आ गए , जिसमें दोनों की मौत हो गई ,