मिर्जापुर कछवां क्षेत्र के गोधना गांव में एक व्यक्ति के सर को पत्थरो से कुंचकर हुई हत्या इलाके में मचा हड़कम्प
मिर्जापुर थाना कछवां क्षेत्र के गोधना गांव में बीती रात एक व्यक्ति के सर को पत्थरो से कुंचकर हत्या कर दिया गया, आज सुबह खून से सना हुआ शव मिलने से आस पास के इलाके में हड़कम्प मच गया , सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व सीओ सिटी मंजरी राव समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हत्या के पीछे की वजह की जांच पड़ताल में जुट गयी , हत्यारो ने बड़ी ही बेहरहमी के साथ 45 वर्षीय गोधना गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना मौर्या पुत्र स्वर्गीय बबऊ मौर्या के सर को ईंट पत्थरो से उसके सर को कूचकर उसकी हत्या कर दिया, ग्रामीणों ने सुबह खून से लथपथ पड़े शव को देखा तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया , इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व सीओ मंजरी राव समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तो वही अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा ,