मिर्जापुर आरपीएफ ने रेलवे का समान को चोरी करने वाले तीन शातिर चोर व एक कबाड़ी को किया गिरफ्तार
मिर्जापुर रेलवे पुलिस फोर्स ने रेलवे का समान को चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो व एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी और 27 फरवरी को मिर्जापुर में रेलवे संपत्ति चोरी करने के संदर्भ में दर्ज मुकदमा के मामले में आरपीएफ ने रेलवे की संपत्ति को चुराने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है , जिसमे संदीप कुमार उर्फ कल्लू पुत्र पिन्टू उम्र 20 वर्ष निवासी तोसवां थाना पड़री, बिशाल सिंह उर्फ लाला पुत्र सुशील सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कपसौर थाना पड़री व सूरज सिंह पुत्र स्व0 परमेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी पचोखरा थाना पड़री को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर गुरु कृपा ट्रेडर्स सीकरी के यहाँ से चोरी के8 गयी रेल संपत्ति को बरामद किया, करते हुए आयुष कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश नाथ गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी सीकरी थाना पड़री को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,