मिर्जापुर आप कार्यकर्ताओ ने संजय सिंह को राज्यसभा भेजने पर ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
मिर्जापुर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में भेजे जाने पर ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई , पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मुख्यमंत्री व अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने दोबारा से उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को राज्यसभा भेजने का काम किया , मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भले ही जेल में हैं लेकिन जेल से उन्होंने जो संदेश दिया हैं कि तानाशाही और जेल से मुकदमों से डरना नहीं हैं, आम आदमी की लड़ाई लड़ कर लोगों की आवाज को बुलंद करना हैं, तो वही प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे ने कहा कि देश के गरीब आम आदमी की आवाज को संसद में उठाने के लिए और अपने संघर्ष के लिए जाने जाने वाले संजय सिंह को पुनः राज्यसभा के लिए भेजे जाने का कार्य ऐतिहासिक है , संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजे जानें के लिए सभी कार्यकर्ताओं की एक सुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया ,