मिर्जापुर अपराधियों में पुलिस का डर नहीं नगर के तहसील चौराहा के पास युवक को बीच सड़क दबंगो द्वारा पीटा गया
मिर्जापुर में अब अपराधियों में पुलिस का डर नही दिखाई पड़ रहा, बीते एक हफ़्तों के अंदर अलग अलग क्षेत्रो में दबंगो द्वारा लोगो की पिटाई करते सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुआ, कभी प्रसाद को लेकर दर्शनार्थियी को पीटना, कंतित में जायरीनों को पीटना, अब ताजा मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के तहसील चौराहा के पास का युवक की लाठी डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, दबंगो द्वारा बीच सड़क पर एक युवक की लाठी डंडे से सिर्फ इसलिए पीट दिया गया कि मोटरसाइकिल को आगे पीछे करने के दौरान हल्की बहस हो गयी थी, बताया गया कि बहस तहसील चौराहा के पास के ही स्थानीय लोगो से मोटरसाइकिल आगे पीछे करने को लेकर हुई थी, की रविवार की दोपहर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, मारपीट की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 04 अभियुक्तों पर कार्यवाही करते हुए बताया कि तहसील चौराहे के पास का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें प्रथम पक्ष सिसीर पटेल व सरद पटेल द्वारा अपनी खराब I20 कार को एक आटो के माध्यम से टोचन कराकर हूडई शोरूम ले जाते समय द्वितीय पक्ष शनि सोनकर व सिद्धार्थ सोनकर की मोटर साइकिल से टक्कर हो जाने की बात को लेकर वाद-विवाद व मारपीट हुआ, उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली शहर पर मामला पंजीकृत कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायायल भेजा गया ,