मिर्जापुर अपना दल एस के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचते ही हाईकमान के सामने पकौड़ी लाल कोल की निकली हवा
मिर्जापुर सोनभद्र राबर्टसगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर अपना दल एस की ओर से रिंकी कोल को 07 मई को प्रत्याशी के रूप में घोसड़ा होते ही उनके परिवार में कलह शुरू हो गया था, इस मामले में मीडिया ने जब रिंकी कोल से कुछ सवाल किया तो बचती नजर आयी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपना दल एस के हाईकमान को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार के सभी लोगो को अपना दल एस के केन्द्रीय कार्यालय पर बुलाया गया, वहा पहुचते ही हाईकमान के सामने निवर्तमान सांसद पकौड़ी लाल कोल के अकड़ की पूरी हवा निकली गयी , दरसल निवर्तमान सांसद पकौड़ी कोल अपने जिस छोटे बेटे जगप्रकाश को सोनभद्र राबर्टसगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, बहु को प्रत्याशी बनाये जाने की घोसड़ा होने पर उनके ऊपर टिकट लौटने को लेकर दबाव बनाते हुए घर विवाद शुरू हुआ था, केन्द्रीय कार्यालय पर बैठक के बाद उसी छोटे बेटे जगप्रकाश ने अपने फेसबुक पेज पर भाभी रिंकी को टिकट के लिए बधाई देते हुए ये जाहिर किया कि सब सामान्य है,