मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र में तीन महीने पहले घर से अलग रहने वाले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के हासापुर गांव के रहने वाले कल्लू प्रसाद गुप्ता का बेटा राहुल गुप्ता पिछले तीन महीने पहले घर से अलग रह रहा था, आज राहुल गुप्ता का थाना अदलहाट क्षेत्र के शेरवां मार्ग स्थित एक मकान की गैलरी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से जहा क्षेत्र में हड़कंप मच गया, तो वही परिजनों में राहुल के मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज युवक के मौत के पीछे की वजह की जांच करने में जुट गई, मिली जानकारी के अनुसार अदलहाट क्षेत्र के हासापुर गांव के रहने वाले कल्लू प्रसाद गुप्ता का बेटा राहुल गुप्ता पिछले 3 महीने से घर से अलग दूसरे के मकान में रहता था, जिसका आज संदिग्ध परिस्थियों में शव बरामद हुआ, बरहाल पुलिस ने मृतक पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है,