मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र में किसान महापंचायत में राकेश सिंह टिकैट ने भरी हुंकार
मिर्ज़ापुर अदलहाट आदर्श इंटर कालेज के मैदान में आज भारतीय किसान यूनियन विन्ध्याचल मण्डल द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैट ने किसानों के बीच भरी हुंकार , राकेश सिंह टिकैट ने किसान मजदूर महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि 16 और 20 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा लगाया गया है यह गलत है , प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए , नहीं तो जनता लूट के अड्डे को हटाने का काम करेगी , किसानो के साथ -साथ मजदूरो के लिए भी हमें ही आन्दोलन करना होगा , बड़े मीडिया हाउस बिक चुके हैं , खबर को काट छांटकर पेश किया जा रहा है , देश के हालात खराब हो चुके हैं , सभी क्षेत्रों का निजीकरण किया जाएगा , विपक्षी पार्टियां खतम हो चुकी हैं , किसान संगठन पर भी इनकी कुदृष्टि है , बीज विधेयक कानून आने वाली है , आप के ऊपर बीज की चोरी करने का आरोप लगाकर जेल में डाला जाएगा , दूध का कानून आने वाले हैं , हमारा पशुधन समाप्त हो जाएगा , विपक्ष कमजोर होगा तो तानाशाह पैदा होंगे , ट्रैक्टर को बन्द करना चाहते हैं , पर्यावरण की समस्या है , हम पेड़ लगाने का भी काम करेंगे , 26 नवम्बर को विधान भवन घेरने का आह्वान किया , कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन विन्ध्याचल मण्डल के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे ,