मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी 18 तारीख को जातिगत जनगणना को लेकर करने जा रही है महासम्मेलन
मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र के राजदीप डिग्री कालेज में आगामी 18 जनवरी को सामाजिक न्याय महासम्मेलन के जरिये, कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा महासम्मेलन करने जा रही है , बताया गया कि जातिगत जनगणना पर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस की बड़ी नेता सुप्रिया श्रीनेत और राजमणि पटेल शामिल होंगे , 18 तारीख को होने वाले जातीय जनगणना कार्यक्रम के आयोजक दौलत सिंह पटेल द्वारा किया जाएगा , इस कार्यक्रम से लोगो को संदेश दिया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है , सब के हित के लिए कांग्रेस पार्टी बात करती है , और भाजपा जो कहती है वो कभी नही करती , बात तो सब की करेंगे लेकिन करेंगे अपने मन की बात, हमारे इस कार्यक्रम से आम लोगो मे एक अलग मैसेज जाएगा की कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी ने जो संकल्प लिया है लोगो को जो संदेश दिया है, उस संदेश पर निश्चित ही समाज हित की बात किया जाएगा, जिसकी जो हिस्सेदारी होगी उसको दिया जाएगा