मिर्जापुर अदलहाट, चुनार व एसओजी टीम के साथ टप्पेबाजी करने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ पैर में लगी गोली
मिर्जापुर थाना अदलहाट, थाना चुनार व एसओजी पुलिस टीम के टप्पेबाजी करने वाले शातिर बदमाशो के साथ चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हो गयी, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट, चुनार व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को टप्पेबाजी करने वाले शातिर बदमाशो के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश अपाचे मोटरसाइकिल क्षेत्र में देखा गया, पुलिस चेकिंग के दौरान ग्राम फरीदपुर-महुवारी के बीच नहर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा चेकिंग को देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया, जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अपाचे सवार एक अभियुक्त अरविन्द कुमार नट पुत्र प्रताप नट निवासी झक्कड़पुर थाना पत्थरगांव जनपद जशपुर छत्तीसगढ़ के दांहिने पैर में गोली लगी है, जबकि अपाचे सवार अन्य दो साथी भागने में सफल रहें, घायल को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त मण्डलीय चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया , पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कुमार नट के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है ।