मिर्जापुत रेलवे पुलिस ने ई,टिकट ब्लैक करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
मिर्जापुत रेलवे पुलिस आरपीएफ ने पर्सनल यूजर ID से ई-टिकट निकल कर ऊंचे दाम पर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया , आरपीएफ जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा मोहल्ला में माँ भगवती रेलवे आरक्षण केन्द्र नामक दुकान से गिरफ्तार किया गया , जो ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर व किराने की दुकान की आड़ में पर्सनल यूजर आई0डी0 पर ई-टिकट बनाकर जरूरतमंदों को मूल्य से 250-300 रु0 अधिक लेकर बेचने का कार्य करता था , दर्ज 143 रेलवे एक्ट मामलों में अपराधियों व सर्विलांस एवम निगरानी के क्रम में रे0सु0 ब0 पोस्ट मिर्ज़ापुर एवम CIB प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से शुधांशू भारती पुत्र स्व0 रामानन्द जायसवाल उम्र 48 वर्ष निवासी 341 शुक्लहा थाना कटरा कोतवाली जिला मिर्ज़ापुर को तीन ई-टिकट मूल्य 6325.25 रू0 और पूर्व की यात्रा के 33 ई-टिकट मूल्य रु0 79626.54 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया , उनके कब्जे से एक Dell का लैपटॉप, Redmi का मोबाइल 1000 रू0 नगद बरामद किया गया ,