मिर्जापुत जिलाधिकारी ने भी अन्य संगठनों के द्वारा निःशुल्क ई-रिक्शा को दिखाई हरी झण्डी
मिर्ज़ापुर रक्षाबन्धन पर्व के शुभ अवसर पर महिलाओं माता एवं बहनों के लिये नगर में विभिन्न स्थलों पर राखी बांधने के लिये अपने भाईयों के घर आने जाने के लिये कई संस्थाओं द्वारा निशुल्क ई-रिक्शा का संचालन नगर में इस बार किया गया है , रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब संस्था के द्वारा चलाये गये निशुल्क ई-रिक्शा का आज जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया , जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब के द्वारा माताओं बहनों के लिये निशुल्क ई-रिक्शा रक्षाबंधन के त्यौहार पर चलाया गया जो सराहनीय पहल है , उन्होने कहा कि इससे माताए बहने अपने भाईयों के घर आसानी से आ जा सकेंगी , जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यो के लिये अन्य संगठनों को भी आगे आने की आवश्यकता हैं , इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल एवं रोटरी क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें ,