मिर्ज़ापुर चुनार रेलवे स्टेशन पर मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन में लाल रंग के सूटकेस में महिला की सर कटी लाश मिली
मिर्ज़ापुर चुनार रेलवे स्टेशन पर आज पटना से मुम्बई जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन में एक लाल रंग के सूटकेस में एक महिला की सर कटी लाश मिली, मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन में एक लावारिश बैग होने की सूचना रेलवे पुलिस को दिया , चुनार रेलवे स्टेशन पर मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे पुलिस द्वारा उक्त बैग की जब जांच की गई तो बैग में एक महिला की सर कटी लाश भरी हुई थी, मिली जानकारी के अनुसार चुनार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन में लाल रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से रेलवे विभाग में हड़कम मच गया, बताया जा रहा है ट्रेन संख्या 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस अप में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे को एक लावारिश बैग की सूचना दिया कि जनरल कोच में एक लाल रंग की ट्रॉली बैग रखा हुआ है, जो लावारिस हालत में है, कई स्टेशन गुजर गया लेकिन कोई इसे ले नही जा रहा है. दिल्ली की ओर जाने वाली बांबे जनता एक्सप्रेस चुनार जंक्शन पर अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट से ट्रेन दो घंटे देरी से सात बजकर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रॉली बैग को अटेंड किया और बैग को खोल तो एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला की सिर कटा अर्ध नग्न हालत में शव मिला ,