मिर्ज़ापुर का एक युवक भी उत्तराखंड टनल हादसे में 40 लोगों के साथ फंसा हुआ है
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र का एक युवक अखिलेश भी उत्तराखंड टनल हादसे में 40 लोगों के बीच फंसा हुआ है , उसके फंसे होने की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार के लोग परेशान हो गए है , मिली जानकारी के अनुसार युवक पिछले तीन साल से उत्तराखंड टनल में सुपरवाइजरी का काम कर रहा था , युवक के फंसे होने की जानकारी मिलने पर परिजन उत्तराखंड के हेल्पलाइन नंबर पर लगातार वार्ता कर रहे है, जानकारी के अनुसार सभी फंसे लोग सुरक्षित है जल्द ही रेस्क्यू करके सभी को निकाला जाएगा , दीपावली के दिन उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया ,उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में ब्रह्मखाल यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग कल सुबह लगभग 5 बजे आंशिक रूप से ढह गई, जिससे 40 कर्मचारी अंदर फंस गए, टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राज्य आपदा राहत बल (SDRF) और पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, टनल के अंदर फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, टनल को खोलने के लिए अब तक काफी स्लैब को हटाया जा चुका है,