मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के जमुआ गांव पटेल बस्ती निवासी राजा नाम के युवक की धारदार हथियार से गला काटकर उसको सड़क के किनारे फेक कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए , मिली जानकारी के अनुसार युवक राजा अंडा विक्रेता था घर जाते समय बीच रास्ते मे उसके ऊपर अज्ञात बदमाशो ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दिया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम जमुआ में राजा पटेल पुत्र धीन पटेल उम्र करीब-35 वर्ष सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पाये गये थे , जिन्हे परिजनों द्वारा जमुआ स्थित प्राइवेट हास्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया , घायल राजा पटेल का ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी , परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है, पुलिस कार्यवाही करते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ,