महाकुंभ में माला बेचने वाली कजरारी आंखों वाली मोनालिसा की बदल गयी तकदीर अब फिल्मी पर्दे पर
प्रयागराज महाकुंभ में घूम घूम कर माला बेचने वाली कजरारी आंखों वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी तकदीर बदल गयी, अब मोनालिसा फिल्मी पर्दे पर हीरोइन के रूप में नजर आएंगी, इन्सान की तकदीर कब बदल जाये कोई नही जानता, महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने कभी नही सोचा होगा कि वह फिल्मी दुनिया के सफर पर निकल पड़ेंगी, और उनका कैरियर महाकुंभ मेले से बदल जाएगा, जी हां महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं बेचते हुए मीडिया ने मोनालिसा को इतना हाईलाइट किया कि वह सोशल मीडिया पर अपनी कजरारी आंखों की वजह से छा गयी, लोग उनके साथ सेल्फी लेने और बातचीत करने के लिए उमड़ पड़े, उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने फिल्म उद्योग का ध्यान आकर्षित किया, और निर्देशक सनोय मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" में बतौर हीरोइन 21 लाख रुपये में साइन कर लिया, ये साबित हो गया कि सोशल मीडिया किसी को भी रातोंरात स्टार बना सकता है,