मध्य प्रदेश के जिला हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से आठ लोगों की मौत घायलों की संख्या 60 बतायी गयी
मध्य प्रदेश के जिला हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, उस समय फैक्ट्री के अन्दर बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे , फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में आठ लोगों की मौत होने की खबर बतायी गयी है तो वही झुलस कर घायलों की संख्या 60 के आस पास बतायी गयी , बताया गया कि फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए , जिसका धमाका बहुत दूर तक लोगो ने सुना , फैक्ट्री के आस पास के मकानों में भी धमाके की वजह से आग लग गया , धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी लोग इधर से इधर भागते रहे हैं , इस बड़ी घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई,