भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप तय
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के राउंज एवेन्यू कोर्ट में चल रही सुनवाई पर आज आरोप तय हो गया, दिल्ली की अदालत में महिला पहलवानों द्वारा दायर सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप को एसीएमएम प्रियंका राजपूत ने आदेश पारित किया, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पांच महिला पहलवानों के यौन ने उत्पीड़न का आरोप लगा था, साथ ही महिला का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई कर आरोप तय कर लिया हैं, भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपपत्र में आईपीसी की धारा 354 , 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना), 109 (उकसाना), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध सूचीबद्ध हैं ,