भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का एयरपोर्ट पर मड़िहान विधायक ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर जनपद में कई कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह दिल्ली से वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुचने पर मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर अपने राजनीतिक गुरु का जोरदार स्वागत किया , काफी लम्बी चौड़ी गाड़ियों के काफिले के साथ राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सर्व प्रथम अपने सरकार के सहयोगी पार्टी अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल के पैतृक निवास पटेहरा कला पहुचकर , उनके पिता व परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया , दरसल 3 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बेंगलुरु में मीटिंग होने के कारण राहुल प्रकाश कोल के अंतिम संस्कार में शामिल नही हो सके थे , राष्ट्रीय महासचिव असज रात्रि अपने पैतृक ग्राम सभा बैधा में विश्राम कर कल मिर्ज़ापुर भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात करेंगे ,