भदोही में मुख्यमंत्री योगी ने इंडिया कार्पेट एक्सपो का किया शुभारम्भ
जनपद भदोही पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भदोही में आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो का फीता काटकर शुभारम्भ किया , मुख्यमंत्री कालीन उत्पादो का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया , इंडिया कारपेट एक्सपो में 60 से अधिक देशों के साढे चार सौ से ज्यादा विदेशी खरीदार पहुंचे हैं जब कि देश के ढाई सौ से ज्यादा कालीन निर्यातको ने अपने उत्पादों के स्टाल लगाए हैं , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक समय था कि भदोही में भय का माहौल होता था लेकिन आज यहां इंडिया कारपेट एक्सपो लग रहा है , कारीगिरो में हुनर की कमी नहीं थी संभावनाएं पहले भी थी लेकिन पहले कारीगरों को प्लेटफार्म नहीं मिलता था, आज शिल्पियों और कारीगर वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमा रहे हैं , पहले लोग चीन के निर्मित सामान लोगों को उपहार में देते थे लेकिन अब ओडीओपी योजना आने के बाद लोग देश के परंपरागत उत्पादों को गिफ्ट में दे रहे हैं , वही मुख्यमंत्री ने कालीन बुनकरों की तारीफ करते हुए कहा कि नए संसद भवन में भी भदोही की कालीन पहुंची है, और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि संसद भवन में जो कालीन लगी है वह भदोही से आई है ,