बीजेपी में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए बैठकों का दौर जारी मंथन तेज
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है , सूत्रों की माने तो 14 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही संकेत दे दिया है कि किसी मंत्री, सांसद, विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं दिया जाएगा , वर्तमान अध्यक्ष, पार्षद की पत्नी, बहू , बेटी को टिकट मिल सकता है , निकाय चुनाव में प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक के नेता प्रचार करेंगे , जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई सभाएं करेंगे , मंत्रियों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी चुनाव मैदान में उतर कर मोर्चा संभालेगे , लिस्ट जारी होने से पहले टिकट की दावेदारी करने वाले कई नेताओं के दिल की धड़कन तेज हो गयी है , फैसला आलाकमान को करना है ,