बाँदा जेल में बन्द माफिया मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ी मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
बाँदा जेल में सजा काट रहे माफिया मुख्तार अंसारी की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ गयी, आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया , उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए, डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को आईसीयू में वेल्टीलेटर पर रखकर इलाज कर रहे , रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के आईसीयू जोन को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है , बीते दिनों अपनी वर्चुअल पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था , बरहाल पूरे मामले में जिला प्रशासन, व पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं कोई भी मीडिया के सामने बोलने को तैयार नही है , मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित कर दिया था , इसके मद्देनजर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के आईसीयू जोन को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही , बीती रात में ज्यादा सीरियस होने पर उन्हें गुपचुप तरीके से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया , परिवार के लोगो तक मुख्तार अंसारी की तबितय खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके पुत्र ऊमर अंसारी, एक महिला, व भाई अफजल अंसारी मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी का हाल जानने पहुँचे ,