बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक कर एनडीए व विपक्ष के इंडिया गठबंधन से दूरी का दिया निर्देश
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक करते हुए , अपने पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि एनडीए व विपक्ष के इंडिया गठबंधन से दूरी बनाकर रख्खे , अपनी ताकत को मजबूत बनाएं , लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार लोगों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया , साथ ही कहा कि फेक न्यूज का प्रचार व प्रसार लगातार जारी है , सावधानी बरतना हर स्तर पर बहुत जरूरी है , SC-ST के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है , OBC समाज के लोगों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था है , आरक्षण की व्यवस्था संविधान में की गई है , इसको भी निष्क्रिय, निष्प्रभावी बनाने का प्रयास जारी है , जिसके विरुद्ध संघर्ष जारी रखना जरूरी है ,