बलिया माल्देपुर गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी चार के शव बरामद कई डूबे की तलाश जारी
जनपद बलिया के माल्देपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गयी , नाव पर करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सवार बताए जा रहे है , नाव गंगा नदी में पलटने से उस पर सवार कई लोग डूब गये , गंगा नदी में डूबने से 4 महिलाओं के शव को निकाला जा चुका है , नाव में 3 दर्जन से अधिक लोग सवार बताये जा रहे है , मौके पर जिला प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य चल रहा है , बलिया के माल्देपुर गंगा घाट के पास सवारियों से भरी नाव असंतुलित होकर गंगा नदी में पलट गयी , नाव पर सवार लोग धार नामक पूजा करने आये माल्देपुर गंगा घाट थे , जिनकी संख्या तीन दर्जन से अधिक रही सभी लोग एक नाव पर सवार होकर गंगा घाट से कुछ ही दूर पहुचे थे कि नाव का इंजन बन्द हो गया , ओवर लोड नाव तेज हवाओं के चलते गंगा नदी में पलट गयी , हादसे से बीच गंगा चीख पुकार मचाते देख घाट पर मौजूद लोग और नाविकों ने नदी में डूब रहे लोगों को पानी से बाहर निकालना शुरू किया , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशसनिक अधिकारियों ने द्वारा राहत और बचाव कार्य को तेज किया गया , लेकिन तब तक हादसे में 4 महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी , तो वही तीन घायल को इलाज के लिए बलिया के जिला अस्पताल भेजा गया , डूबे अन्य लोगो की तलाश किया जा रहा है ,