बलिया के एक थाने पर वाहनों से अवैध वसूली पर एडीजी, डीआईजी की छापेमारी तीन पुलिसकर्मी सहित 18 गिरफ्तार
यूपी के जनपद बलिया के क्षेत्र के भरौली चौराहे और कोरन्टाडीह पुलिस चौकी पर बालू तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी वाहनों से अवैध वसूली की लगातार शिकायत मिलते रहने पर आज एडीजी पियूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्णा ने छापेमारी करते हुए तीन पुलिसकर्मी सहित 18 लोगो को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया, कोरन्टाडीह पुलिस चौकी का पूरे स्टाफ को निलम्बित कर दिया, नौ पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है , साथ ही थाना प्रभारी नरही के कक्ष को सीज कर दिया गया , अवैध वसूली के 37 हजार 500 रुपये बरामद किये गए, साथ ही 16 बाइके 50 मोबाईल जब्त किये गये , पूरे मामले की जांच एसपी आजमगढ़ को सौंपी गयी है , हम आपको बता दे कि बलिया के नरही थाना क्षेत्र मे एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्णा ने सादे वेश मे भरौली चौराहे और कोरन्टाडीह पुलिस चौकी पर छापेमारी की, जिसमे पुलिस कर्मी ट्रकों से अवैध वसूली करते मिले, बताया जा रहा है कि पूरा मामला बालू तस्करी, शराब तस्करी और पशु तस्करी से जुड़ा हुआ है, इस दौरान थाना प्रभारी नरही के कक्ष को सीज कर दिया गया, डीआईजी वैभव कृष्णा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता से व्यापक स्तर पर जांच की जायेगी, और इस पूरे नेक्सस को खंगाला जा रहा है, किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा, सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी,