प्रयागराज यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घटे
प्रयागराज आगामी यूपी बोर्ड के 2024 की परीक्षा में पिछले परीक्षा के मुकाबले 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए है , जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में बीते यूपी बोर्ड की परीक्षा के मुकाबले 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए है , 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है , हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , जब कि इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , जब कि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था , यूपी बोर्ड में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 10 अक्टूबर तक मौका दिया गया था , परीक्षार्थियों की कमी की एक बड़ी वजह परीक्षा के दौरान नकल को लेकर सख्ती मानी जा रही है , अब तक कक्षा 9 और 11 में 52 लाख 83 हजार 757 विद्यार्थियों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है ,