प्रयागराज में टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक ही परिवार के पांच लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत
प्रयागराज में आज सुबह करीब छः बजे के आस पास थाना सरायममरेज इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया , बाइक पर सवार माँ, दो बेटों व बच्चो सहित कुल पांच सवार थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर एक ही परिवार के पांच लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना सरायममरेज क्षेत्र के सोरो पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंद दिया, सभी की दर्दनाक मौत हो गयी , हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं , टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार सभी सड़क के चारो तरफ बिखर गए, मृतकों में दो मासूम बच्चे दीवाना 7 वर्ष पुत्र नमकीन, लक्ष्मी 8 माह पुत्री नमकीन, विकास 25 वर्ष पुत्र बल्ली, सुम्मरी 60 वर्ष पत्नी देवकी, जनता 34 वर्ष पत्नी नमकीन सभी की मौत हो गई , मृत्यक बाइक सवार सभी लोग जनपद जौनपुर के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे, बताया गया कि किसी शादी में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे , स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई ,