प्रयागराज में इंडिया गठबन्धन की रैली में भीड़ हुई बेकाबू बैरिकेटिंग तोड़ लोग राहुल अखिलेश के करीब पहुंचे
प्रयागराज फूलपुर के पंडिला महादेव में आज इंडिया गठबन्धन राहुल गांधी, और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली में भीड़ इतनी बेकाबू हो गयी कि लोग बैरिकेटिंग को तोड़कर मंच तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव के करीब पहुंचकर उनसे हाथ मिलाने लगे , जनसभा में भगदड़ जैसा माहौल रहा , लोग उन्हें देखने के लिए पेड़ो तक पर चढ़ कर बैठे रहे, बताया गया किभगदड़ में कई लोग हुए जख्मी भी हुए साथ ही मीडिया कर्मी के कैमरा और कैमरे का स्टैंड भी टूट गया , भयंकर गर्मी, खड़ी दोपहर की धूप और उमस के बावजूद भारी भीड़ जनसभा में पहुंच गई, दोनों नेताओं को सुनने और करीब से देखने का इतना अधिक क्रेज था कि भीड़ सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर मंच के पास तक भागते पहुंच गई , राहुल और अखिलेश को संक्षेप में स्पीच देकर वहां से निकलना पड़ा, क्यूंकि भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी , सुरक्षा कर्मियों ने दोनों नेताओं को उनके हेलीकॉप्टर तक घेरे में लेकर पहुंचाया ,