प्रयागराज माघ मेला अमावस्या महापर्व पर किन्नर अखाड़ा टेंट में सुबह सवा दो बजे लगी भीषण आग तीन लोग झुलसे
प्रयागराज माघ मेला में किन्नर अखाड़ा टेंट में अमावस्या महापर्व के दिन सुबह करीब सवा दो बजे के आस पास भीषण आग लग गयी, कोई बड़ी घटना होने से पहले आग पर काबू पा लिया गया , लेकिन तब तक आग से तीन लोग झुलस गए थे , सभी को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया , आग लगने की यह घटना किन्नर अखाड़े की है, बताया गया कि देर रात लगभग सवा दो बजे महामण्डलेष्वर भवानी मां रात में हवन कर रहीं थी, इस दौरान पीछे रख्खे सिलेंडर में गैस लीक होने से आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया , आग की चपेट में आने से षिविर की चार कुटिया जलकर राख हो गई , आग से महामंडलेष्वर भवानी मां के भाई, भाभी और एक रिष्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए सभी को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया , समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा आग बुझाई ,