प्रयागराज फाफामऊ गंगा पुल पर दो ट्रको की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत
प्रयागराज के फाफामऊ गंगा पुल पर आज भोर 5 बजे दो ट्रको की आमने-सामने की हुई टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गयी , जानकारी के अनुसार दोनो ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक गंगा पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई , जब कि दूसरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बीच मे ही फंस गई , घटना शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे की है जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फाफामऊ और शिवकुटी पुलिस पुल के नीचे गिरी ट्रक में मृत पड़े दो शवों को बाहर निकाला , वहीं दोनों ट्रकों की टक्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी बाइक सहित पुल के नीचे चला गया , जिसकी भी मौके पर मौत हो गई , शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई , पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , घटना होने से पुल पर जाम की स्थिति बनी रही , पुलिस ने ट्रक को क्रेन के माध्यम से हटाया , थानाध्यक्ष फाफामऊ आशीष सिंह सिसोदिया का कहना है कि शहर की ओर से गिट्टी से लदी और फाफामऊ की ओर से मिनी ट्रक जिसमें पार्सल लदा हुआ था ,