प्रयागराज के माफिया अतीक को लेने सावरमती सेंट्रल जेल पहुंची यूपी पुलिस की टीम
प्रयागराज के माफिया अतीक को लेने आज सावरमती सेंट्रल जेल चार गाडियों भारी पुलिस व STF के साथ यूपी पुलिस पहुंची है , सेंट्रल जेल के अंदर कागजी कार्वाई पुलिस टीम द्वारा की जा रही है , अतीक अहमद को प्रयागराज बख्तरबंद गाड़ियों से सड़क मार्ग से लाया जाएगा , IPS अभिषेक भारती को अतीक को प्रयागराज लाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है , अभिषेक भारती के नेतृत्व में ही यूपी पुलिस टीम गुजरात गई है , जिसमे कुल 45 सदस्यीय टीम शामिल है , अभिषेक भारती समेत 2 IPS , 3 DSP की कोर टीम शामिल है , प्रयागराज में गंगानगर के डीसीपी हैं अभिषेक भारती सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक यूपी पुलिस टीम अतीक को लेकर रवाना होगी , दो वज्र वाहन और 3 फोर व्हीलर काफिले में एक एंबुलेंस भी साबरमती जेल पहुची है , मिली जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड के रास्ते आगरा होते पूरे सुरक्षा इन्तेजाम के साथ अतीक को लाया जाएगा ,