प्रयागराज के थाना सोराव क्षेत्र में कानपुर वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा चार लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
प्रयागराज के थाना सोराव क्षेत्र में कानपुर वाराणसी हाईवे पर आज भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो खराब होने की वजह से हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करके उसके आगे सभी लोग सो रहे थे, किसी अज्ञात वाहन ने खड़ी बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी, दर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज भर्ती कराया, मृत्यको के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,