प्रयागराज अतीक़ व अशरफ हत्या में गठित जांच कमेटी आज फिर काल्विन अस्पताल पहुची
प्रयागराज बाहुबली पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले पर गठित जांच कमेटी आज पुनः काल्विन अस्पताल के परिसर में पहुचकर जांच की , टीम ने कई अलग-अलग एंगल और तरीकों से हत्यारों के पास आने गोली चलाने एवं अन्य तरीकों पर विचार करते हुए कई प्रयोग किए इस दौरान मीडिया को जांच आयोग से दूर रखा गया , बीते दिनों पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद एवं उनके भाई अशरफ की कालविन अस्पताल परिसर में मीडिया कवरेज के दौरान गोली मार के हत्या कर दी गई थी , जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एसआईटी टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट सबमिट करने की बात कही थी , यह टीम आज पुनः प्रयागराज कॉल्विन अस्पताल में पहुचकर शूटआउट पर टीम ने कई प्रयोग कर हत्या के समय की परिस्थितियों का आकलन किया ,