प्रयागराज अतीक के खंडहर हुए घर पर असद के शव का लोग कर रहे इन्तेजार कब्र खोदी जा रही
प्रयागराज अतीक अहमद के खंडहर हुए घर पर उनके पुत्र असद के शव का उनके परिजन झांसी से आने का कर रहे है इन्तेजार , अतीक अहमद के बेटे असद मिट्टी कसारी मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा , जहा पर कब्र खोदाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है , झांसी से असद की बॉडी आने पर पहले अतीक के पुराने घर पर रखी जायेगी , जो अब खंडहर बन चुका है उसके बाद मिट्टी कसारी मसारी कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा , अतीक के घर पर लोगो का आना शुरू हो गया है , असद की मौत के बाद आज चकिया इलाके में सन्नाटा है अधिकतर दुकाने बंद है , और लोग अतीक के घर के आसपास खड़े होकर शव का इंतज़ार कर रहे है , अतीक के घर के आस पास LIU और आई बी की टीम भी लगी हुई है , पुलिस को इनपुट भी मिला है कि अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन अपने बेटे का आखरी बार चेहरा देखने आ सकती है , महिला पुलिस भी सादे लिबास में अतीक के घर के आस पास डेरा डालें हुई है ,