प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाह आज हाईकोर्ट की सुनवाई पर रहेगी
उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आज प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं के साथ लाखों दावेदारों और उनके समर्थकों की निगाहें आज लखनऊ बैंच इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सुनवाई पर टिकी रहेगी , निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिकाओं पर आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद फैसला आना है , सरकार ने अपनी ओर से उच्च न्यायालय में जवाब पेश कर दिया है , सरकार की ओर से प्रस्तुत जवाब पर बहस के बाद आज मंगलवार देर शाम तक फैसला आने की उम्मीद है , प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव के लाखों दावेदारों और उनके समर्थकों की निगाहें न्यायालय के फैसले पर टिकी रहेगी , जानकार बताते है कि उच्च न्यायालय का फैसला अगर याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आया तो निकाय चुनाव टल सकते है