प्रदेश भाजपा नेतृत्व में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज 15 अगस्त तक संभावना
उत्तर प्रदेश भाजपा नेतृत्व प्रदेश के जिलों में नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक तेजी से मंथन कर रही है , सूत्रों की माने तो भाजपा नेतृत्व आगामी 15 अगस्त तक नये जिलाध्यक्षों की घोषणा कर सकती है , आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व जल्द कर सकती है , बीते जुलाई महीने में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने पर्यवेक्षक भेजकर रिपोर्ट ले लिया है , सूत्रों की माने तो हर जिले से तीन से चार दावेदार जिलाध्यक्ष के दावेदार हैं , सूत्रों से एक और मिली जानकारी के अनुसार जिन जिलाध्यक्षों के दो से तीन कार्यकाल पूरे हो गए हैं उनका हटना लगभग तय माना जा रहा है , लेकिन जिनका एक ही कार्यकाल पूरा हुआ है , ऐसे जिलाध्यक्ष जिनकी कार्यकर्ताओं और समाज के बीच अच्छी छवि है उन्हें दोबारा मौका नही दिया जा सकता है ,