प्रदेश के निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई कल तक के लिये टली
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर चल रही सुनवाई हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में कल तक के लिये टल गयी , हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में आज नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण मामले में दोनों पक्षो की बहस को सुना , अब कल 23 दिसंबर को फिर इस मामले पर होगी सुनवाई , हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने 23 दिसंबर तक फिर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर लगाई रोक , सरकार के ऊपर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण प्रक्रिया को न अपनाने का लगा है आरोप , सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आरक्षण के ट्रिपल टेस्ट फार्मूले का पालन नही करने का है आरोप , बीते 12 दिसंबर को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर रोक लगा दी थी , अब हाईकोर्ट में कल फिर OBC आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी , उसके बाद ही आएगा फ़ैसला , कल अगर मामले में कोई निर्णय ना हुआ तो सुनवाई सर्दी की छुट्टी के बाद होगी ,