प्रतापगढ़ कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी ने अक्षय प्रताप सिंह पर दर्ज कराया धोखोधड़ी का मामला
प्रतापगढ़ कुंडा विधायक राजा भईया की पत्नी ने राजा भईया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी पर दर्ज कराया धोखोधड़ी और जालसाजी का केस , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पत्नी भानवी कुमारी ने उनके बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ नई दिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है , राजाभैया के रिश्तेदार भी हैं एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह , उनके ऊपर मामला दर्ज होते ही राजनैतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति को लेकर विवाद जुड़ा है ,