पहले चरण की लोकसभा चुनाव यूपी के 8 सीटों पर कल मतदान पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों के लिए रवाना
पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए 120 सीट पर मतदान कल होने जा रहा है, जिसमे यूपी में पहले चरण में 8 सीटों पर होने वाले कल मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों के लिए आज रवाना हो गयी, उत्तर में पहले चरण के चुनाव में आठ लोकसभा सीटों पर कल सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए आज रवाना की जा रही हैं , पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहेगी, कल प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के इन आठ लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगा, जिसमे सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में यूपी की 8 लोकसभा क्षेत्र समेत देशभर की कुल 102 सीटों पर कल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे , पहले चरण में देशभर में 102 लोकसभा चुनाव के लिए 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमे 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM, एक पूर्व गवर्नर चुनाव मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला कल ईवीएम में कैद हो जाएगा ,