नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में इटावा के पास लगी आग सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन नम्बर 02570 की तीन बोगियों में जसवंतनगर सरायभूपत के पास आग लग गयी, जिसमे ट्रेन की तीन बोगी एस 1 , एस 2 और एस 3 डिब्बे बुरी तरह से जल गयी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना में सात यात्री आंशिक रूप से झुलस गए है , जिसमे एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया गया , सभी झुलसे यात्रियों को सैफई मेडिकल कालेज में इलाज के लिए ले जाया गया है , सभी यात्रियों को समय रहते ट्रेन की बोगी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया , सात यात्री आंशिक रूप से झुलस गए है , जिसमे एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया गया है , सूचना लगते ही मौके पर पहुचे आरपीएफ, जीआरपी के साथ फायर ब्रिगेड ने आग पर समय रहते काबू पा लिया ,