दिल्ली से मिर्ज़ापुर पति की तलाश में आयी महिला की थाने में एक पुलिस कर्मी द्वारा शराब के नशे में पकड़ा हाथ
दिल्ली से मिर्ज़ापुर अपने पति की तलाश में आयी एक महिला ने थाना कोतवाली शहर के एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में बिना वर्दी शराब के नशे में चूर एक सिपाही द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए मेरे हाथ को पकड़ लिया, और मुझसे सटने का प्रयास करने लगा , मजबूरन मुझे अपने बचाव में उनकी गंजी को पकड़ना पड़ा , दिल्ली से अपने पति की तलाश में मिर्ज़ापुर आयी महिला का ये आरोप है , कि नशे में बिना वर्दी के परिसर में घूम रहे पुलिस वाले ने डंडा मारकर लाकअप में डालने को कहा और उसका हाथ पकड़ा, उसकी मदद करने के बजाय उसे 45 मिनट तक महिला हेल्पलाइन महिला पुलिस कर्मी के पास बैठाये रख्खा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपनी फ़रयाद लेकर पहुंची, महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार की हैं, कार्यालय से बाहर आने पर महिला ने मीडिया को दिए अपने बयान में सिपाही पर गंभीर आरोप लगाया है , दरसल दिल्ली से आयी पीड़ित महिला रमईपट्टी अपने पति विमल कुमार गुप्ता की तलाश में अपने ससुराल पहुंची, ससुराल के लोगो द्वारा उसे अंदर नही जाने दिया गया, और मारपीट पर उतारू हो गए, मदद की आस में भटकती महिला थाना कोतवाली शेर पहुंची तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया , महिला का कहना है कि दिल्ली में वह एक अस्पताल में काम करती है, वहीं उसकी मुलाकात विमल कुमार गुप्ता से मुलाकात हुई, फ्रेंडशिप के बाद वह रिलेशनशिप में रहने लगे, कोरोना के सेकंड वेब के दौरान उसके पति उसको छोड़ कर चले गए, फोन पर बात करने पर वह अलग-अलग स्थान पर रहने की बात कर उससे नहीं मिल रहे थे, तब महिला अपने पति की तलाश में मिर्ज़ापुर में आयी , पीड़ित महिला ससुराली जन के साथ ही दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है ,