दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी वार्ड में आग लगी रेस्क्यू कर मरीजो को निकाला गया
दिल्ली के एम्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक से आग लग गयी , एम्स के इमरजेंसी वार्ड से धुआं निकलता देख अफरातफरी का माहौल हो गया था , मिली जानकारी के अनुसार एम्स के दूसरे फ्लोर पर भीषण आग लगी थी , वहा से मरीजों को निकालने का काम तत्काल किया गया , सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गयी , साथ ही इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया ,